गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को शहर में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सरसों के तेल के दो नमूने लिए गए। अभियान की वजह से संबंधित विक्रेताओं में हड़कंप मची रही। जिला अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र के नेतृत्व में शहर में विभिन्न खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के यहां से आज दिन में सरसों के तेल के दो नमूने लिए गए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपालचंद्र, अवधेश कुमार, श्रीराम यादव तथा एसपी यादव शामिल थे। जिला अभिहित अधिकारी ने चेताया कि सरसों के तेल में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।