फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय गृह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रय गृह के निरीक्षण के लिए गठित समिति की ओर से संरक्षण गृहों का निरीक्षण, बाल अधिकार और शिक्षा का अधिकार विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। सैदपुर स्थित पं भोलानाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़गांव मखदूपुर के अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए बालगृह में दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं कोविड-19 की जांच के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

समिति ने निर्देशित किया कि साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। सचिव कामायनी दूबे ने बताया कि हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार है। यथा संभव हर बच्चे को उच्च शिक्षा दिलवाएं, विद्यालयों में अनुशासन बच्चों के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाने वाला न हो। बच्चों के संपूर्ण विकास में खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान का बड़ा हाथ होता है। इसलिए हर बच्चे को छुट्टी, खेलकूद और कलात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है।
बच्चों के अधिकार जिन्हें देकर हम बच्चों का जीवन संवार सकते हैं। बच्चों के अधिकारों से संबंधित घोषणा पत्र अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकारों के कानून में सबसे अधिक स्पष्ट व वृहद है।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। यहां अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत रहे और आवासित किशोर उपस्थिति मिले। ऐसे ही वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल का निरीक्षण कर मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष, हाल, बाथरूम एवं शौचालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें