फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंवों में लेखपालों की तैनाती कर पल-पल की रिर्पोट देने का दिया गया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे गंगा एवं कर्मनाशा नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। बाढ़ राहत के लिए बनाई गई बाढ़ चौकी सक्रिय हो गई। इसको देखते हुए सभी गांवों में लेखपालों की तैनाती कर पल-पल की रिर्पोट देने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि बाढ़ से राहत के लिए तहसील क्षेत्र में 13 बाढ़ चौकी बनाई गई है। इसके साथ स्थानीय तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है जो पूरी तरह से सक्रिय है। इसकी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। बताया कि बाढ़ चौकी जूनियर हाईस्कूल ताजपुर मांझा के अंतर्गत छह गांव इंटर कॉलेज जीवपुर के अंतर्गत सात गांव प्राथमिक विद्यालय मलसा के अंतर्गत 21 गांव उच्च प्राथमिक विद्यालय गरुआ मकसूदपुर के अंतर्गत चार गांव पंचायत भवन सरैया डुहिया के अंतर्गत तीन गांव रेलवे स्टेशन ताड़ीघाट के अंतर्गत नौ गांव श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज डेढ़गांवा के अंतर्गत नौ गांव साधन सहकारी समिति देवरिया सब्बलपुर के अंतर्गत 11 गांव प्राथमिक विद्यालय पटकनियां के अंतर्गत पांच गांव इंटर कॉलेज सुहवल के अंतर्गत छह गांव जूनियर हाईस्कूल देवैथा के अंतर्गत 17 आदित्य इंटर कॉलेज दाउदपुर के अंतर्गत 12 गांव जूनियर हाईस्कूल बरुइन के अंतर्गत सात गांव को रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व के आंकड़ों के अनुसार पहले से तैयारी पूरी कर ली गई है। तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा नदी से 36 तथा गंगा नदी से 82 गांव प्रभावित होते है। इसके सापेक्ष अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। बाढ़ के समय बीमारी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप कर जरूरी दवा के वितरण का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी के शिकार ग्रामीण न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें