गाजीपुर। शहर अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता से मिला। इस दौरान कांशीराम आवास सहित नगर में साफ सफाई की मांग की।शहर अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड नं 25 कांशीराम आवास में गंदगी का अंबार लगा है। जिससे महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इस पर अधिशासी अभियंता ने सफाई इंचार्ज को बुलाकर दिशा -निर्देश जारी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राकेश राय, मनीष कुमार राय, अनुराग पाण्डेय, माधव कृष्ण, पप्पू निषाद आदि मौजूूद रहे।