फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बताई वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के जीवन की प्रेरक घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से गठित नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन एवं श्री ब्रह्मजी समाज एवं शिक्षा कल्याण समिति नरवर की तरफ से सीपीआई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरकरनपुर में तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला आयोजित है।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन डॉ. अनुराग पांडेय ने जल संरक्षण, खाद्य शृंखला, जलवायु परिवर्तन जैसे वर्तमान समय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेरित किया। आईआईटी पटना से आए विशाल तिवारी ने बच्चों को वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों के जीवन की प्रेरक घटनाओं के बारे में बताकर उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन और शोध करने की बात कही। पशु पक्षियों के व्यवहार का ज्ञान देते हुए पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा करने का छात्र-छात्राओं से आह्वान किया। आईआईटी पटना के प्रशांत शुक्ला, प्रमोद दुबे सोनू ने बच्चों को घनत्व, गियर लर्निंग एक्टिविटी, अंधविश्वास, उत्प्लावन बल, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन की उपस्थिति का प्रयोगों के माध्यम से महत्व बताया। भविष्य और कैरियर में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न स्कीम और आगे की पढ़ाई के बारे में प्रोत्साहित किया। को-ऑर्डिनेटर संजय कुमार चतुर्वेदी ने आए हुए आगंतुकों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पारस प्रजापति, रविंद्र राम, रामनाथ यादव, प्रमोद मौर्या, शिवकुमार, दिलीप, अवधेश, बृजनाथ, मंशा प्रजापति, पुष्पा प्रजापति, प्रिया विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें