सैदपुर सीएचसी परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते एसडीएम विक्रम सिंह व अस्पत
- फोटो : GHAZIPUR
मौधा। सैदपुर के उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कहा कि प्लांट का निर्माण जल्द और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए।
कोरोना काल में जब ऑक्सीजन की कमी से आए दिन लोगों की मौत हो रही थी। तब सैदपुर के विधायक सुभाष पासी ने सीएचसी परिसर में ऑक्सीजन प्लांट बनवाने के लिए 60 लाख रुपये विधायक निधि से दिए थे। इसमें 45 लाख की किस्त18 मई को ही जारी कर दी गई थी। सीएचसी अधीक्षक डा. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 13 जून से निर्माण कार्य शुरु हुआ है। कुछ ही दिनों बाद 30 बेड वाले इस अस्पताल में प्लांट पूर्ण हो जाने पर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरु हो जाएगी।