जमानिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को तहसीलदार ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सिर्फ एक भरा ऑक्सीजन सिलिंडर होने पर भड़क गए। नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
तहसीलदार घनश्याम ने संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों की होम आइसोलेशन के दौरान की जा रही नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को घर में होम आइसोलेट किए जाने पर बल दिया। कहा जो मरीज घर पर आइसोलेट नहीं होना चाहते उनके लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने पीएचसी पर ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह को निर्देश दिया कि संक्रमित पाए जाने वाले लोगों एवं उनके परिजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए। उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। तहसीलदार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की जांच की गई थी जहां एक ऑक्सीजन सिलिंडर भरा मिला है। पांच खाली गए। जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता है और मरीजों का अधिक से अधिक इलाज जांच और वैक्सीनेशन कराने के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि वह निरीक्षण में की गई जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इस दौरान डॉ. अमित चौरसिया फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला मोहित कुमार महेंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।