फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र बंद हो जाने से बढ़ गई यात्रियों की दुश्वारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निजी कंपनी की संबद्धता समाप्त होने के कारण पूछताछ केंद्र को बंद करने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पूछताछ बंद होने से यात्रियों को ट्रेनों के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। इसकी वजह से कई यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है। कहा कि रेलवे को यात्री सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। ऐसे में पहले से चल रही सुविधा बंद करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

जमानिया स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन करीब पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसमें महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या भी अच्छी खासी है। इन महिलाओं और पुरुषों को ट्रेनों के संचालन के बारे में जानकारी न मिलने से परेशानी हो रही है। स्थानीय स्टेशन से लोकमान्य तिलक, हावड़ा अमृतसर मेल. हावड़ा प्रयागराज, विभूति सुपरफास्ट, फरक्का एक्सप्रेस पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक, सुपरफास्ट पटना कोटा एक्सप्रेस, इस्लामपुर नई दिल्ली आदि ट्रेन सहित छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेन गुजरती हैं। इसमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। पूछताछ बंद होने के साथ ही एनाउंसमेंट एवं कोच इंडिकेशन भी बंद हो गया है जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें