फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भैंस के रौंदने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के भक्सी में बृहस्पतिवार को भैंस ने मासूम को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

भक्सी के अरविंद ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री कीर्ति गांव में स्थित एक दुकान से समान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से एक भैंस दौड़ते हुआ रही थी। भैंस ने कीर्ति को रौंद दिया। इससे उसके सीने में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसको अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें