फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव में करीब नौ दिन पूर्व बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार एमए की छात्रा की बुधवार की रात इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी प्रीति (22) बीते 14 दिसंबर को प्रतिदिन की तरह झंगिया गांव स्थित महाविद्यालय पढ़ने गई थी। वहां से वह साइकिल से वापस घर लौट रही थी। चकफरीद गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर गए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि मृतका के भाई विपिन की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश करने के साथ मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें