फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रास्ता बंद करने के विरोध पर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में मंगलवार को आबादी की भूमि स्थित सार्वजनिक रास्ता को एक पक्ष के लोगों द्वारा बंद किया जाने लगा। गांव के ऋषिकेश कुशवाहा रास्ता बंद करने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

इस बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मनबढ़ों ने ऋषिकेश कुशवाहा और कमली देवी को मारपीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर प्रधान धनंजय प्रजापति मौके पर पहुंचे और समझने का प्रयास किया तो मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान पर भी हमला कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों पक्षों से लोगों ने बीच-बचाव कर शांति व्यवस्था कायम की। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि कमली देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें