फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शुरू हुई स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की कवायद, गांव में पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
पांडे कटया पोखरा के पास ग्रामीणों से जानकारी लेते जल निगम के सहायक अभियंता अमरनाथ यादव के नेतृत
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद तहसील के उरहां, जगदीशपुर, पांडे कटया और बुढनपुर गांवों में जल संकट को लेकर संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। बृहस्पतिवार को जल निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया और समस्याओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जल निगम के सहायक अभियंता अमरनाथ यादव ने बताया कि कई स्थानों पर पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। जहां-जहां पाइपलाइन खराब है, उसे चिह्नित कर मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही नई बिछाई गई पाइपलाइन को आगे तक जोड़कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राजापुर कला स्थित पानी टंकी से सप्लाई की जांच की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि पानी कहां तक पहुंच रहा है। इसके लिए सर्वे टीम शुक्रवार को फिर से गांवों का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान में करीब 15 दिन लगेगा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई नई पाइपलाइन को जोड़कर सभी गांवों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि अधिकारियों ने गांवों का निरीक्षण कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें