मिशन शक्ति का पांपलेट बांट कर महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। संवाद
गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शनिवार को महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाया।
पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं, एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण और चेकिंग कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शहर कोतवाली, सादात, खानपुर, रामपुर मांझा, नंदगंज, बिरनो, भुड़कुड़ा, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, मुहम्मदाबाद, मरदह, रेवतीपुर, जमानिया, दिलदारनगर और सुहवल समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
पुलिस टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व युवतियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।