फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा श्रवण के बारे में श्रद्धालुओं को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर गांव के गोविंद राय पट्टी में चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन डा. राजकुमार तिवारी ने सत्संग और कथा श्रवण के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

सत्संग से पूर्व आयोजनकर्ता हरिवंश उपाध्याय ने कथावाचक एवं आचार्य का माल्यार्पण कर श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती उतारकर कथा प्रारंभ की। कथा वाचक हरिवंश उपाध्याय ने कहा कि सत्संग करने, कथामृत पान करने, सज्जनों की संगति, भगवत परायण लोगों के साथ हरि चर्चा करने से मन के विकार दूर होते हैं। सद्ज्ञान एवं निर्मल भाव की प्राप्ति होती है। यह सभी प्रभुकृपा से ही प्राप्त होता है। इस कलिकाल में जहां गृह क्लेश, भेदभाव, आत्म सुख का अभाव जहां प्राणी महसूस करता है वहां सत्संग से मानव जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार, संयमित आचरण, दूसरों के प्रति सद्भावना एवं सम्मान की भावना का प्राकट्य होता है। इस अवसर पर रामअवध कुशवाहा, घरभरन यादव, अनीता देवी, दुर्गावती देवी, दिलीप सिंह, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें