फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पचास वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण की बारी आई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 का टीकाकरण प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मी एवं दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों का किया जा रहा है। अब विभाग और शासन ने तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के आमजन का टीकाकरण करने की तैयारी शुरु कर दी है। इसके मद्देनजर जिले में करीब छह लाख लोगों को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 के जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से 50 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कराए जाने का कार्यक्रम शुरु कराने की योजना है। इसके मद्देनजर आबादी का 14 प्रतिशत लोग 50 वर्ष से ऊपर के हैं जिनकी संख्या 599236 है। इसके लिए शासन की तरफ से एक एप लांच करने की योजना है, जिसके माध्यम से 50 वर्ष के ऊपर वाले व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इसके बाद आने वाले दिनों में उन्हें टीकाकरण की जानकारी मोबाइल पर दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से 17 ब्लाक के 74 सत्र स्थल बनाए जाने की योजना है जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जेई टीकाकरण का हुआ शुभारंभ
मुहम्मदाबाद। जापानी बुखार (जेई) टीकाकरण का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरतर पर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. आशीष राय ने अभियान के बारे में बताया कि टीकाकरण आवश्यक है। कार्यक्रम में डा. सेतुचंद्र, डा. प्रेमप्रकाश, मुहम्मद इमरान, जयशंकर चौबे, सपना रावत मौजूद रहीं। संचालन बीपीएम संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें