इसके चलते राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनें जहां-तहां स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इसके चलते दिलदारनगर स्टेशन ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
डुमराव और टूड़ीगंज रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार रात करीब दो बजे अचानक ओएचई (ओवर हाईटेंशन इलेक्ट्रिक) वायर टूट गया। इससे ओएचई वायर में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। इसकी सूचना तत्काल रेल कंट्रोल दानापुर मंडल को दी गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने वायर दुरुस्त करने का काम शुरू किया। चार घंटे के प्रयास के बाद मंगलवार सुबह छह बजे तार जोड़ा जा सका। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस बक्सर, 15631 बीकानेर एक्सप्रेस चौसा में, 19421 पटना-अहमदाबाद एक्स गहमर, मालगाड़ी भदौरा, श्रमजीवी एक्सप्रेस दिलदारनगर, जन साधारण एक्सप्रेस दरौली, विक्रमशिला एक्सप्रेस धीना, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस कुचमन, अनन्या एक्सप्रेस सकलडीहा, तूफान एक्सप्रेस मुगलसराय, बंगलुरू सिटी एक्स. मुगलसराय में खड़ी रहीं। मुगलसराय ईएमयू पैसेंजर ट्रेन मुगलसराय और कुछ अन्य ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर रुकी रहीं। विभिन्न स्टेशनों पर रुकी ट्रेनों के यात्रियों को रात दो बजे से सुबह छह बजे तक चाय-पानी के लिए भटकना पड़ा। दिलदारनगर स्टेशन पर मौजूद यात्री अजय कुमार ने बताया कि पटना जाने के लिए दो घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन के बारे में सहीँ जानकारी नहीं मिली। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से पटना जा रहे हैं। श्रमजीवी एक्सप्रेस घंटों से दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी है। परेशानी उठानी पड़ रही है। अब समय से पहुंचना मुश्किल होगा।