नंदगंज। थाना क्षेत्र के अगस्ता सलामतपुर गांव में बृहस्पतिवार को खड़ंजा पर टीन शेड लगाने को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया जो मारपीट में बदल गया। पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
टीन शेड लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद थाने पर बुलाकर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा समझा बुझाकर घर भेजा गया था। साथ ही एक पक्ष को टीन शेड लगाने और विवाद करने से मना किया था। लेकिन थानाध्यक्ष के जाने के बाद बाद एक समुदाय के लोगों ने फिर से काम शुरू कर दिया। खड़ंजा लगे रास्ता पर टीन शेड रखने पर दूसरे समुदाय ने रोका। इसके बाद एक समुदाय ने दस से पंद्रह बाहरी लोगों को मौके पर बुला लिया और टीन शेड लगाने लगा। मना करने अखिलेश यादव, इन्दू देवी, शांति देवी को मारने पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस चार लोगों को पकड़ थाने लेकर आई। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया छानबीन चल रही है। अब तक थाने में कोई तहरीर नहीं मिली थी। हिरासत में लिए गए चार लोगों से पूछताछ जारी है।
जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने की मारपीट
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव में बृहस्पतिवार को पुत्र के शादी समारोह से घर लौटे रहे देवनाथ विश्वकर्मा (62) को पट्टीदारों ने जमीनी विवाद को लेकर ईट और लाठी से मार कर घायल दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि देवनाथ विश्वकर्मा के पुत्र की शादी बरात परेवा गांव थाना बिरनो हुई थी। मौका पाकर पट्टीदारों ने विवादित जमीन में रातों-रात मिट्टी डालकर पशु बांधकर कब्जा कर लिया। जब सुबह देवनाथ विश्वकर्मा कब्जे को लेकर पट्टीदारों से पूछने गए तो आधे दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। थाना शैलेश मिश्रा ने बताया कि घायल देवनाथ विश्वकर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मारपीट में छह लोग घायल
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जाही गांव में क्रिकेट मैच के विवाद की रंजिश को लेकर बुधवार की देर शाम पानी के मामूली विवाद को लेकर चौहान और दलित समाज के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए। दोनों तरफ से भुड़कुड़ा कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। मारपीट में राजाराम (40) गंभीर चोट लगने से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर किया। उप कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया कि सविता देवी के तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि लौजरी चौहान के तरफ से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनात की गई है। तहरीर नहीं मिली है। हिरासत में लिए गए चार लोगों से पूछताछ चल रही है।