आरएपीडीआरपी योजना के तहत विद्युत विभाग ने शहर की सड़कों और गलियों में दौड़ाए गए जर्जर तारों और खंभों को बदलने की कवायद युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। किसी दुर्घटना से बचने के लिए अब तक दर्जनों मुहल्लों में तांबे के
तारों को हटाकर एरियर बंच कंडक्टर (एलटी केबल) लगाने का काम किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक वर्ष में पूरा शहर एबीसी केबल से लैस हो जाएगा। केबल के लगने से जहां विद्युत चोरी की छुटकारा मिलेगा, वहीं
बार-बार टूटने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। विभाग की ओर से पिछले कई माह से शहर में जर्जर नंगे तारों को हटाकर एरियर बंच कंडक्टर (एलटी केबल) लगाने का कार्य किया जा रहा है। खासतौर पर संकरी गलियों में इस केबल को
लगाया जा रहा है, जिससे किसी दुर्घटना से बचा जा सके। शुक्रवार को शहर के उर्दू बाजार में केबल लगाने का काम किया गया। प्रकाश नगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि इस केबल के चलने से जहां बार-बार तार टूटने से मुक्ति
मिल जाएगी। खुले तारों में लोग कटिया फंसाकर बिजली चोरी करते थे लेकिन एबीसी केबल लगने से बिजली की चोरी नहीं की जा सकेगी। केबल लगाने के साथ ही नए कनेक्शन का मीटर लगाने तथा खराब पड़े मीटर को बदलने का काम
भी किया जा रहा है। नया मीटर उपभोक्ता के घर के बाहर लगाया जाएगा। अभी तक मिश्रबाजार गली, शास्त्रीनगर, रजेपुर में डेढ़वा क्रासिंग, रजदेपुर कालोनी, गोसाइदास का पुरा नवाबगंज, शिवपूजन कालोनी, शिवपूरी कालोनी, गोराबाजार,
खजुरिया, रिवर बैंक कालोनी सहित अन्य मुहल्लों में एबीसी केबल लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। एक वर्ष में पूरा शहर एरियर बंच कंडक्टर (एलटी केबल) से लैश हो जाएगा। बताया कि ओवरलोडिंग को कम करने के लिए इस
योजना के तहत अब तक शहर में 47 सौ केवीए और ढाई सौ केवीए का दो ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है।