फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी का तबादला रोकने के लिए प्रदर्शन, जुलूस

Fri, 10 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के तबादले के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें एसपी का तबादला रोकने की मांग की गई थी। इसके बाद समिति के लोगों ने सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन


समिति के संयोजक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सत्तापक्ष के नेताओं ने एसपी का तबादला करा दिया। यह जिले के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां काम करने वाले तेज अधिकारियों को रहने नहीं दिया जाता है। समिति के सदस्यों ने

प्रभारी जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एसपी वैभव कृष्ण का स्थानांतरण रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अरुण सिंह, गौतम मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, रामशब्द सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी की
विज्ञापन


बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण का स्थानांतरण कराए जाने परनिंदा प्रस्ताव पास किया गया।
वहीं, मानवाधिकार संगठन के सदस्यों ने एसपी के तबादले के विरोध में जुलूस निकाला। इसके बाद प्रभारी जिलाधिकारी को

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। मौके पर जिलाध्यक्ष मदनमोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी, उपाध्यक्ष रविकांत तिवारी, जिला सचिव अमित अग्रहरि, संजय वर्मा, राजेश कुशवाहा, फौजदार, संतोष

जायसवाल, मनोज अग्रहरि, अनिल  आदि मौजूद थे। जमानियां संवाददाता के अनुसार, सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक एसपी के  स्थानांतरण को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। मौके पर समिति के सदस्य अरविंद सिंह,

उदयनारायण, व्यासमुनी राम, संतोष कुशवाहा, गिरधारी यादव, नंदन तिवारी आदि मौजूद रहे।  उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एसपी का स्थानांतरण रोकने की मांग शासन से की। मौके पर जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे , दुर्गेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें