फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 12:23 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरा और शिवरायकापुरा के कटान पीड़ितों ने बुधवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आठ सूत्री मांगपत्र तहसीलदार उमेशचंद्र निगम को सौंपा।
विज्ञापन


गांव बचाओ आंदोलन के संयोजक प्रेमनाथ गुप्त ने कहा कि कटान पीड़ित दो वर्ष से विस्थापित कैंप में जीवन-यापन कर रहे हैं। 10 अक्तूबर 2014 को जिलाधिकारी ने कटान पीड़ित 558 परिवारों को सभी सुविधाएं देने का आदेश दिया था। लेकिन

स्थानीय प्रशासन पीड़ितों के साथ भेदभाव कर रहा है। कहा कि 377 परिवारों को भूमि का आवंटन किया गया लेकिन अन्य पीड़ितों को छोड़ दिया गया। उन्होंने सभी चिन्हित 558 परिवारों को भूमि एवं लोहिया आवास देने की मांग की। मांगपत्र में
विज्ञापन


 कटान पीड़ितों की महिला मुखिया को समाजवादी पेंशन देने, सभी को बीपीएल कार्ड, आवंटित भूमि पर आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क आदि की एक सप्ताह में व्यवस्था करवाने की मांग की। तहसीलदार उमेशचंद्र निगम ने मांगपत्र लेने

के बाद कहा कि पट्टाधारकों को रविवार को कब्जा दिलाया जाएगा। शेष बचे हुए लोगों के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। 377 परिवारों को लोहिया आवास भी दिया जाएगा। धरने में काशीनाथ उपाध्याय, कमलेश, लोरिक यादव, फूला देवी, सविता, ईश्वरचंद्र पटेल, उमाशंकर आदि शामिल थे।

तहसील बचाओ गांव बचाओ आंदोलन के सह संयोजक ग्राम प्रधान कटरिया एवं पूर्व उप ब्लाक प्रमुख शिवबली राजभर ने बुधवार को राजापुर, मुबारकपुर, इंदरपुर, गोपालपुर आदि गांव का दौरा किया। इस दौरान 30 जून को शहीद पार्क में
विज्ञापन


आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई के बाद आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें