फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बने अवैध कट तत्काल बंद करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं में कमी लाने की कार्य योजना तैयार करने और सड़क दुर्घटना कम करने के लिए जन जागरूकता एवं यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन सामान्य को यातायात नियमों का अधिक से अधिक पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सभी वाहन चालक शत-प्रतिशत यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ ही मृत्यु दर में कमी आएगी। माल वाहनों में ओवलोडिंग, निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्तियों को बैठाकर उनका संचालन करने, नशे में वाहनों को चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने में की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने हाईवे पर बनाए गए अवैध कट को तत्काल बंद कराने के लिए पीडी एनएचएआई वाराणसी-आजमगढ को निर्देश दिया। जिले में कुल 17 हॉटस्पॉट चिह्नित हैं जिसे कम करने के लिए संबंधित को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें