फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने मांगें नहीं मानी तो करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जनपद के सेवराई क्षेत्र स्थित गहमर गांव में बृहस्पतिवार को रेल ठहराव आंदोलन के सदस्यों की बैठक संयोजक हृदय नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें गहमर रेलवे स्टेशन पर रामबाग-हावड़ा-रामबाग विभूति एक्सप्रेस एवं मालदा टाउन-भिवानी फरक्का एक्सप्रेस के पुन: ठहराव एवं श्रमजीवी एक्सप्रेस एवं बांबे जनता एक्सप्रेस का टिकट गहमर से और गहमर तक पुन: मिलने जैसी मांग पर वक्ताओं ने चर्चा की। साथ ही मांग न मानने पर 14 मार्च से गहमर रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशन एवं आत्मदाह करने पर विमर्श किया।
विज्ञापन

हृदय नारायण सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कई बार पत्रक एवं मेल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। 12 मार्च की शाम को पांच बजे तक अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 12 मार्च की शाम से लेकर 14 मार्च की सुबह तक पूरे गहमर क्षेत्र के लोगों को एकत्र कर रेलवे स्टेशन पर कूच करने के साथ स्टेशन की ताला बंदी कर आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस संबंध में 13 मार्च की शाम पकड़ीतर के प्रबुद्धजनों एवं नवयुवकों की बैठक होगी। सुधीर सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन से आग्रह है कि वह गहमर के लोगों की वाजिब मांग को नजरअंदाज न करे। इतिहास गवाह है कि जब कभी गहमर ने किसी विषय को अपने मान सम्मान से जोड़ा है तो उसकी लड़ाई मरते दम तक लड़ी है। सभा का संचालन दामोदर सिंह मास्टर ने किया। अखंड गहमरी, कुणाल सिंह, आदित्य सिंह, आनंद मोहन सिंह, हरेराम सिंह, अशोक सिंह एडवोकेट, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, अनिल सिंह, मनोज सिंह, विवेक प्रताप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें