फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मार पाए सेंध तो छत के रास्ते घुसे चोर, ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर के मेन रोड पर स्थित घनश्याम बरनवाल के सराफा एवं जनरल स्टोर की संयुक्त दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर करीब दो किलो चांदी, बीस ग्राम सोने के जेवर समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। रात में ही पड़ोसी से घटना का पता चलने पर घनश्याम ने पुलिस को सूचना दी। कस्बा चौकी प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह ने पहुंचकर मौका मुआयना किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

वार्ड संख्या आठ निवासी घनश्याम बरनवाल की मेन रोड पर दुकान है। रोज की भांति वह शाम को दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात में चोरों ने दुकान के पीछे सेंध लगाने का प्रयास किया लेकिन असफल होने पर छत का दरवाजा तोड़कर सीढ़ी से नीचे आए और दुकान की आलमारी तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया। चांदी, सोने के साथ पांच सौ रुपये एवं पांच हजार का जनरल स्टोर का सामान चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित दुकान की दीवार में सेंध लगाने का प्रयास किया लेकिन उसमें दुकानदार सो रहे थे और आवाज सुनकर घनश्याम को सूचना दी तो वह पहुंचे, तब तक चोर भाग निकले थे। बता दें कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी दुकान में चोरी हुई थी। बार-बार चोरी होने से पड़ित परिवार भयभीत है। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें