फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनी तो घोषणापत्र को पूरी तरह से किया जाएगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को चौबेपुर में प्रवीण पांडेय के दरवाजे पर कांग्रेस सदस्यता अभियान के अंतर्गत कैंप लगाया गया। इसमें सौ महिलाओं और 70 पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस दौरान गोष्ठी हुई। इसमें पीसीसी सदस्य आनंद राय ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से महिलाओं को अलग से जारी किए गए घोषणापत्र के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस घोषणापत्र को पूरी तरह से पार्टी की सरकार लागू करेगी और महिलाओं को पूरी सुविधाएं प्रदान करेगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव अनुज कुमार राय ने वर्तमान सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नौजवान बेरोजगार हो गए हैं जबकि छोटे व्यापारी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम हो गया है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गिरजादत्त दुबे, मिर्जा रागिब बेग, पिंटू बिंद, राजकपूर रावत, सत्यनारायण राय, गुप्तेश्वर चौबे, अशोक दुबे, कमलदेव राम, महेंद्र राम, सुरेश चौबे, सनोज राम, वीरेंद्र चौबे, शिवपाल यादव, चंदन कुमार भारती, नन्हकी देवी, कमलावती, सविता देवी, साधना देवी, शिवकुमारी एवं पूजा आदि उपस्थित थीं। सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अजय दुबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें