जखनिया तहसील क्षेत्र के घटारो गांव की एक महिला की भूमि पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे के मामले को लेकर शुक्रवार को गरीब पार्टी और मुसहर संघ के लोगों ने जुलूस निकाला।
झंडा बैनर और हाथों में न्याय दो की तख्तियां लेकर लोग चल रहे थे। जुलूस तहसील परिसर पहुंचा, जहां गरीब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकेश यादव और मुसहर संघ के अध्यक्ष चंद्रमा मुसहर ने नायब तहसीलदार जयप्रकाश को पत्रक दिया। इस पर अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरकेश यादव ने कहा कि गरीब पार्टी बनवासी अति दलित पिछड़ों का लड़ाई लड़ती है और हर संभव लड़ाई लड़ती रहेगी। अगर पीड़िता बेचनी देवी न्याय नहीं मिलता है तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर दिनेश बनवासी, नवीन, धर्मेंद्र, छोटू ,विरेंद्र, प्रमोद, राजकुमार, विजय, संतोष, कमलेश, मिथिलेश विश्वकर्मा, शंकर राम ,केदार राम, लालसा देवी, पूनम, उषा, किस्मतिया, रामशीला, भगनी देवी, सुभावती देवी, रिंकू, पुष्पा, मालती आदि मौजूद रही।