फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं साइबर क्राइम से बोल रहा हूं: तुम्हारे बेटे को अरेस्ट कर लिया गया है, बोलकर जालसाज ने लगाया हजारों का चूना

Tue, 10 Dec 2024 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में एक शख्स को साइबर अपराधी ने बेटे की गिरफ्तारी के नाम पर 15 हजार रुपये ऐंठ लिया। मामले की भनक लगने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नेडा के कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ भी साइबर ठगी की घटना हुई है। पीड़ित के मुताबिक साइबर ठगों ने कॉल करके कहा कि मैं साइबर क्राइम से बोल रहा हूं। तुम्हारे बेटे को गिरफ्तार किया हूं।
विज्ञापन


यह है मामला
आरोप है कि बेटे को छोड़ने के नाम पर ऑनलाइन 15 हजार रुपये का भुगतान करा लिया। हालांकि बाद उन्हें ठगी होने का एहसास हुआ तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार निवासी विनोद कुमार नेडा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक बीते चार दिसंबर को मोबाइल पर कॉल आया।

उधर से, आवाज आई कि मैं क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। तुम्हारे लड़के को अरेस्ट कर लिया गया है। वह काफी समझदार है, लेकिन घबराया हुआ है। यह सुनकर विनोद कुमार सकपका गए। उनकी घबराहट को भांपते हुए फोन करने वाले ने कहा कि अभी बड़े साहब नहीं आए हैं। गूगल पे पर रुपये भेज दो तो तुम्हारे बेटे को छोड़ दिया जाएगा। बड़े साहब के आने पर कुछ भी नहीं हो सकता है। यह बात सुनकर पीड़ित की ओर से एक बार 10 हजार और दूसरे बार में 5 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद फोन करने वाले की ओर से और 20 हजार और रुपये की मांग की गई। इस पर उन्होंने खुद का छोटा कर्मचारी होने का हवाला दिया। साथ ही और अधिक भुगतान करने में असमर्थता जताई। कार्यालय से घर आने पर उनको खुद के साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ।

जब दोबारा उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो, वह रिसीव नहीं किया। कई बार कॉल करने पर उसने नंबर को ब्लैक लिस्टेड कर दिया। अगले दिन पांच दिसंबर को पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराते हुए हार्ड कॉपी को साइबर थाने में जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें