गौरीशंकर पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आईएएस और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश ने फीता काटकर किया। उन्होंने विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का निरीक्षण कर बच्चों के मॉडल की प्रसंशा की।
विद्यालय के बच्चों ने हिन्दी में कृष्ण-मीरा प्रेम के पद, संस्कृत में गीता उपदेश, सामाजिक विज्ञान में ग्लोबल वार्मिंग एवं विज्ञान में प्रकाश संश्लेषण, गृह विज्ञान में संतुलित आहार तथा भारत माता एवं अन्य कला कृतियों का आकर्षक रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया। वहीं, हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रस्तुति छात्राओं की ओर से की गई। विज्ञान कला प्रदर्शनी
की अभिभावकों ने प्रशंसा करने के साथ छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने कहा कि बच्चों में असंख्य प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। आवश्यकता है सिर्फ निखारने की। इस मौके पर चंदना बनर्जी,
राजकपूर, विजयशंकर राय, मीना पांडेय, आराधना सिंह, लल्लन सिंह, नवेंद्र भारती, प्रवीणा, प्रमीला पाल, प्रमिला चौहान, संध्या गिरी, रेखा तिवारी, रूची पांडेय, रविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रीता सिंह और संचालन आराधना सिंह ने की।