फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तार से निकली चिंगारी से झोपड़ी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी गुड्डू बांसफोर की झोपड़ी में रविवार की दोपहर में ऊपर से जा रही एचटी लाइन के तार से निकली चिंगारी झोपड़ी पर गिर गई। इस चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जल कर नष्ट हो गई। इस आग लगी में पांच हजार रुपये नगद सहित खाने पीने का सामान और कपड़ा जल गया है।
विज्ञापन



सोनबरसा गांव निवासी गुड्डू बांसफोर कासिमाबाद- यूसुफपुर मार्ग पर झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहते हैं। दोपहर 12 बजे गुड्डू बांसफोर परिवार के साथ बाजार में सामान खरीदने गए थे। इसी बीच झोपड़ी के ऊपर से जा रही एचटी लाइन के तार से अचानक चिंगारी निकल कर झोपड़ी पर गिर गई।
पीड़ित गुड्डू बांसफोर ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी पड़ी है। इसी वजह से नगद पांच हजार रुपये, कपड़ा, राशन आदि रखा था अब कुछ बचा नहीं है। स्थानीय लेखपाल राधेश्याम यादव ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें