फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी और बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार, हर आंख रही नम

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर दो खटिक बस्ती में युवक द्वारा पत्नी, पुत्र और पुत्री की हत्याकर खुद फंदे लटकर जान देने की घटना के दूसरे दिन मुहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ परिजनों की सिसकियां ही सुनाई दे रही थी। वहां के लोग जहां घटना से दुखी दिखाई पड़े, वहीं उनके चेहरे पर गम साफ झलक रह था। सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चारों का शव सुपुर्द कर दिया था। गाजीपुर श्मशान घाट पर पति-पत्नी और दोनों बच्चों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

17 अप्रैल की रात खटिक बस्ती निवासी शिवदास उर्फ डब्लू सोनकर ने पत्नी रीना देवी, पुत्र राहूल और पुत्री सेजल को खाने में जहर मिलाकर अचेत कर दिया था। इसके बाद उन तीनों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। यही नहीं खुद फंदे पर लटकर जान दे दी थी। 18 अप्रैल की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया था। जैस यह खबर पूरे जनपद में फैली, लोगों को झकझोर कर रख दिया। लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि आखिरकार एक पिता और एक पति इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। घटना के दूसरे दिन वार्ड में सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सन्नाटे को और भी भयावह बना रही थी। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजनाथ यादव परिजनों से मिले और उन्हें सात्वंना देकर ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी परिजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें