फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी की हत्या: फोन पर मैसेज देख आग बबूला हुआ पति, मौका मिलते ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ले ली जान

Sun, 02 Jun 2024 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के प्रेमी को पति ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हत्यारोपी को पीट-पीटकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में रविवार को पति ने पत्नी के प्रेमी की चाकू घोपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर घायल कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने तहरीर देकर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस की देख-रेख में आरोपी का उपचार चल रहा है।     

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
खजूरी गांव निवासी जुनैद खां पत्नी और तीन बच्चाें के साथ मुंबई के कोल्हापुरी में रहकर एक साल से वेल्डिंग का काम करता था। करीब दो माह पहले जुनैद अपने परिवार के साथ मुंबई से गांव खजूरी आया। पुलिस के मुताबिक एक जून की रात उसकी पत्नी के मोबाइल पर पड़ोसी अब्बास खां (20) का एक मैसेज आया, जिसे देख जुनैद आग बबूला हो गया।

अब्बास का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। इसी शक को लेकर आरोपी पति ने अपनी पत्नी से कहासुनी करने के बाद सोने चला गया। इधर, सुबह करीब छह बजे पत्नी के प्रेमी अब्बास को बाइक से कहीं जाते हुए देखा तो आक्रोशित हो उठा। अब्बास को बाइक से गिराकर चाकू से शरीर पर ताबड़तोड़ वार किया। चाकू लगने से अब्बास खां लहूलुहान होकर अचेत हो गया। यह देख ग्रामीण व परिजन घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


विज्ञापन

ग्रामीणों ने जुनैद को पकड़ मारपीटकर घायल कर दिया। इधर, परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल अब्बास को उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मारपीटसे घायल जुनैद को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं अब्बास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी जुनैद की पत्नी से पड़ोसी अब्बास का अवैध संबंध था। इसको लेकर जुनैद ने अब्बास को चाकू से मारकर हत्या कर दी। मृतक के चचेरे भाई सैफ खां की तहरीर पर आरोपी जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें