फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें चरण की हॉट सीटें: PM सहित 99 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद, 1.53 करोड़ मतदाता होंगे निर्णायक

Sat, 01 Jun 2024 11:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election Voting: वाराणसी समेत सात जिलों की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी व दो केंद्रीय मंत्री समेत 99 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज 1.53 करोड़ मतदाता करेंगे। 
विज्ञापन
Varanasi Lok Sabha Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी सहित पूर्वांचल की आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सातवें चरण के इस रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय और अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 99 प्रत्याशी हैं। इन सबके भाग्य का फैसला 1,53,55,109 मतदाता करेंगे।

विज्ञापन


सातवें और अंतिम चरण के मतदान शनिवार को कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की समयसीमा बदली गई है। यहां सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान कराए जाएंगे। 

ओबरा और घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। सात अन्य लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। सबसे ज्यादा मतदाता मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र में हैं। गाजीपुर दूसरे और वाराणसी तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन

ये हैं सीटें जहां आज डाले जा रहे वोट

वाराणसी लोकसभा क्षेत्र
  • कुल मतदाता 19,62,948
  • पुरुष मतदाता 10,65,485
  • महिला मतदाता 8,97,463
  • प्रत्याशियों की संख्या 7

चंदौली लोकसभा क्षेत्र
  • कुल मतदाता 18,26,437
  • पुरुष मतदाता 9,86,896
  • महिला मतदाता 8,47,863  
  • प्रत्याशियों की संख्या 10

गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र
  • कुल मतदाता 20,74,883
  • पुरुष मतदाता 10,91,586
  • महिला मतदाता 8,31,748
  • प्रत्याशियों की संख्या 10

मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र

  • कुल मतदाता 19,06,327 
  • पुरुष मतदाता 9,94,567 
  • महिला मतदाता 9,15,015 
  • प्रत्याशियों की संख्या 10

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र
  • कुल मतदाता 17,87,511
  • पुरुष मतदाता 9,50,228
  • महिला मतदाता 8,37,283
  • प्रत्याशियों की संख्या 12

घोसी लोकसभा क्षेत्र
  • कुल मतदाता 20,83,918
  • पुरुष मतदाता 10,90,693 
  • महिला मतदाता 9,65,123 
  • प्रत्याशियों की संख्या 28
विज्ञापन

बलिया लोकसभा क्षेत्र

  • कुल मतदाता 19,36,995 
  • पुरुष मतदाता 10,45,689 
  • महिला मतदाता 8,91,311 
  • प्रत्याशियों की संख्या 13

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र
  • कुल मतदाता 17,84,412
  • पुरुष मतदाता 9,60,986
  • महिला मतदाता 8,31,742
  • प्रत्याशियों की संख्या 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें