फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह में कैसे होगा छह सौ विद्यालयों का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है, लेकिन अब तक 943 विद्यालयों को ही निर्धारित 19 पैरामीटरों पर संतृप्त किया जा सका है। 719 पर काम चल रहा है, जबकि शेष 607 विद्यालयों पर अभी काम कराया जाना बाकी है। ऐसे में विद्यालयों को निर्धारित अवधि में संतृप्त कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 449 कंपोजिट और 352 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं शुद्ध पेयजल, बालक-बालिका शौचालय, दिव्यांग सुलभ शौचालय, रसोईघर और कक्षों के फर्श का टाइलीकरण, विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप एवं रेलिंग, विद्यालय का विद्युत संयोजन, शौचालय, मूत्रालय में नल-जल आपूर्ति, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, श्यामपट्ट, विद्यालय की समुचित रंगाई-पुताई कक्षों में वायरिंग कराई जानी है। कायाकल्प योजना के तहत यह कार्य पंचायतों को 14वें वित्त से शिक्षा विभाग की देखरेख में कराना है। बीते दिसंबर माह में शुरु हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक महज 943 विद्यालयों को ही निर्धारित पैरामीटर पर संतृप्त किया जा सका है। 719 विद्यालयों में काम चल रहा है, जबकि 607 विद्यालयों में काम कराया जाना बाकी है। विभाग ने शेष विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए 10 अक्तूबर तक की समयसीमा निर्धारित की है। ऐसे में महज दो सप्ताह में यह कार्य पूरा कर पाना मुनासिब नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि विभाग की ओर से इसे पूरा कर लेने का दावा किया गया हैै।
सुहवल। कायाकल्प योजना के तहत रेवतीपुर ब्लॉक में महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक केवल पांच विद्यालयों को ही 19 पैरामीटर्स पर संतृप्त किया जा सका है। 25 विद्यालयों में इस योजना के तहत कार्य चल रहा है। शेष 69 विद्यालयों में अभी कार्य कराया जाना बाकी है। रेवतीपुर ब्लॉक में कुल 104 विद्यालय हैं, जिनमें 23 कंपोजिट, 18 उच्च प्राथमिक और 63 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने मातहतों को निर्देशित किया है कि बीडीओ और पंचायतों से मिलकर इसे जल्द पूरा किया जाए। बावजूद इसके योजना को पूरा करने में पंचायत विभाग की ओर से खास रुचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने कहा कि योजना के तहत पंचायतों के 14वें वित्त के माध्यम से विद्यालय में तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधितों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें