फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैसे होगी खेतों की सिंचाई 76 में से 14 नलकूप फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। किसानों को खेतों की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेवतीपुर ब्लॉक क्षेत्र में 76 राजकीय नलकूप हैं लेकिन इनमें से 14 नलकूप कई साल से खराब पड़े हैं। इनकी बोरिंग फेल है और अब तक उन्हें रिबोर करने का कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। किसानों को खरीफ की फसल की सिंचाई में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खराब नलकूपों के चलते किसान शेष 62 नलकूपों या निजी पंपसेटों के सहारे सिंचाई कर रहे हैं। क्षेत्र के किसान बृजेश चौहान, राजेश पटेल, सोनू यादव, सुभाष कुशवाहा आदि ने बताया कि खराब नलकूपों की सूचना बार-बार विभाग को देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजकीय नलकूपोंं को दुरुस्त कराने को लेकर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलें सूख जाती हैं। अथवा उत्पादन कम होता है। जानकारी के बाद भी उनकी समस्या के समाधान को लेकर किसी स्तर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। किसानों ने चेताया कि अगर जल्द खराब नलकूपों की मरम्मत कर उन्हें चालू नहीं किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
जेई आशीष कुमार ने बताया कि खराब पड़े नलकूपों को रिबोर करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने एवं धनराशि जारी होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर बंद नलकूपों को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें