फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैसे करें सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन, डायट से नहीं मिला अंकपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से जिले के बेसिक के उन शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है जो टेट परीक्षा पास नहीं हैं। ऐसे शिक्षकों में सबसे ज्यादा शिक्षक विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त हैं।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर से विशिष्ट बीटीसी परीक्षा के प्राप्तांक और पूर्णांक के अंक पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन शिक्षकों को सीटेट की परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने में विकट समस्या पैदा हो रही है।
परेशान शिक्षकों ने जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर के कार्यालय में विशिष्ट बीटीसी के अंक पत्र के लिए संपर्क किया लेकिन वहां पर शिक्षकों से यह बताया गया कि विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के गजट और अंक पत्र उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

डायट सैदपुर के वरिष्ठ शिक्षक अभय चंद्रा ने बताया कि विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के अंक पत्र और गजट मंगाने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को पत्र भेजा गया है।
इस संबंध में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के सचिव को निर्देश भेज कर कहा है कि वह सभी डायट के प्राचार्योंं को आदेश भेजें कि वह सीटेट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों को विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण का अंक पत्र तत्काल उपलब्ध कराएं।
डायट में विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण वर्ष 1999, वर्ष 2000, 2003, 2004 एवं 2006 के अंक पत्र नहीं उपलब्ध हैं। सीटेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तक है।
शिक्षकों ने सीटेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की है। जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 8260 शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों में अभी तक 3000 के लगभग शिक्षक टेट की परीक्षा पास नहीं कर सके हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि शिक्षक संघ टेट को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। टेट से छूट के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है।

जिन शिक्षकों की सेवा के पांच वर्ष शेष, उनको टेट से मिली है छूट
जिन शिक्षकों की सेवा के पांच वर्ष शेष हैं उनके लिए टेट से छूट मिली है। उनकी संख्या 365 बताई गई है। जिन शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने के कारण टेट से छूट मिली हुई है उनमें सादात ब्लॉक से 24, मनिहारी से 26, जखनिया से 27, कासिमाबाद से 34, मरदह से 13, भांवरकोल से 10, बाराचवर से 15, भदौरा से 12, बिरनो से 24, सदर से 36, सैदपुर से 37, नगर क्षेत्र से 6, देवकली से 26, रेवतीपुर से 12, करंडा से 18, जमानिया से 22 और मुहम्मदाबाद से 23 शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें