सहारनपुर में आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय क्वान की डो प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। जिले के खिलाड़ी कुल 27 स्वर्ण, 5 रजत एवं 7 कांस्य पदक जीतकर अव्वल रहे।
उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के महासचिव और गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैवीपुर के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में जिले के खिलाड़ियों ने कहीं नॉकआउट से तो कहीं अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
टीम में शामिल अकादमी के सुधांशु यादव, प्रांजल यादव, देवांश प्रताप सिंह, हर्षप्रताप सिंह, नव्या यादव, यश प्रजापति, अंकुश कुमार, आर्यन राजभर, आराध्या यादव, आयुषी सिंह, मुस्कान यादव, आकाश यादव, रितेश यादव, आयुष यादव, अभिनव सिंह एवं विधाता सिंह ने स्वर्ण पदक, जबकि शिवम यादव ने रजत पदक जीता।
बताया कि बाल योद्धा मार्शल आर्ट्स अकादमी की गार्गी प्रजापति, आराध्या यादव, आयुषी यादव, आर्यन राजीव यादव, विराज चौरसिया, कृष्णा विश्वकर्मा एवं जिज्ञासा सिंह ने स्वर्ण पदक, जबकि अनय प्रजापति और शांभवी चंद्रा ने रजत पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार ग्लोइंग स्टार एकेडमी के मयूर शर्मा, दिव्यांशु यादव, नितेश कुमार, रितु यादव, गंगेश मौर्य, अमन चौरसिया, अक्षिता राय एवं अंशिका राय ने स्वर्ण, रोहित यादव, अंकित एवं अजीत ने रजत, जबकि मोहित यादव, अरमान कुरैशी एवं संतोष यादव ने कांस्य पदक जीते।
बताया कि वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली यूपी क्यूकेडी टीम को 23 स्वर्ण, 11 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, जबकि अलीगढ़ की टीम 21 स्वर्ण, 8 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विजेता टीमों को सहारनपुर नगर के विधायक राजीव गुम्बर ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक खान, टीम कोच विशाल कुमार, टीम मैनेजर खुशी मोदनवाल, अलका मौर्या, नेहा राय और सचिन कुशवाहा की सराहना की।
बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 16 से 18 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में होने वाली सातवीं राष्ट्रीय क्वान की डो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में कर लिया गया है। टीम के जिले में लौटने पर अकादमी परिसर में समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।