दुल्लहपुर/जमानिया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बारिश के दौरान शुक्रवार की रात और शानिवार की सुबह 19 कच्चा मकान गिर गए। इस दुर्घटना में तो कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन हजारों का गृहस्थी का सामान मलबा में दबकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान के साथ पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया।
मालूम हो कि क्षेत्र के खड़ौरा गांव निवासी मूलचंद्र राम का कच्चा मकान रात में 11 और रवि कुमार का एक बजे, जबकि शिवशंकर राम का कच्चा मकान शनिवार की सुबह करीब छह बारिश के दौरान गिर गया। इसी बीच सादिका देवी का कच्चा मकान भी धराशाई ह गया। छतमा निवासी सामू राजभर, विंध्याचल राम, कमला गोड़, रामेश्वर राजभर, सुदामा राजभर, रामकरन राजभर, निरंजन राजभर मकान बारिश के दौरान शुक्रवार की रात और शानिवार की सुबह गिर गया। डिल्ला गांव निवासी सुरेंद्र राम के गिरे मकान में दो भैंस मलबा में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यही के रामसमूझ राजभर का रिहायशी कच्चा मकान और दिनेश राम, तिलठू राम, शंकर राम का रिहायशी मकान, भरत राजभर, नगेंद्र राजभर और टेघरू राजभर का कच्चा मकान बारिश के बीच गिर पड़ा, जिससे इन मकानों में रखा गृहस्थी का हजारों का सामान नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान के साथ लेखपाल मौका मुआयना कर पीड़ितों से जानकारी ली। उधर जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी रमाकांत के कच्चा मकान अगला हिस्सा बारिश के दौरान गिर गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर लेखपाल ने मौका मुआयना किया।