फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटे भर जाम में जकड़े रहे राहगीर

Tue, 09 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 लंका बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह तीखी धूप के बीच राहगीर करीब एक घंटे तक जाम की जकड़न में जकड़े रहे। जब जाम पूरी तरह से विकराल हो गया तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी सुधि लेनी शुरू की।
विज्ञापन


 उन्होंने फटकार लगाते और डंडा पटकते हुए आड़े-तिरछे घुसे वाहनों को सीधा कराने के साथ ही पटरी पर खड़े टेम्पों को हटवाकर एक घंटे बाद आवागमन सुचारू करवाया। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग के किनारे लंका बस स्टैंड है। इस स्टैंड से हर 15 मिनट पर वाराणसी के लिए बसें निकलती हैं।
विज्ञापन


अधिकतर के चक्कर में चालक धीमी गति से बसों को स्टैंड से निकालते हैं। स्टैड से निकलते ही बसें आड़ी तिरछी हो जाती हैं, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें