फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया, अप्रैल से लू चलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को माैसम का तेवर तल्ख रहा। गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। सूर्य की किरणों से लोग बचते नजर आए। लोग सिर और चेहरे को गमछे से ढंककर बाहर निकले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.7 व न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसका सीधा असर धूप के तीखापन में देखने को मिला।
बंद कमरों में पंखों की हवाएं गर्म रहीं। मौसम का बदलता मिजाज यह संकेत कर रहा है कि अगले महीने से प्रचंड धूपह होगी। मार्च के महीने में ही मौसम का मिजाज अप्रैल जैसा हो गया है। बिना गमछे व टोपी के बाहर निकलने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं महिलाएं भी अपने सिर को पूरी तरह से ढंककर चल रही हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले महीने से धूप कहर बरपाएगी।
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। अगले महीने से लू चलने के साथ ही प्रचंड धूप का सामना लोगों को करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें