फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने रामबहादुर राय को सौंपा पद्म भूषण, समारोह में नहीं हो पाए थे शामिल

Thu, 19 Jun 2025 12:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पद्म भूषण पुरस्कार सौंपा है। जानकारी के अनुसार ये राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें ये सम्मान दिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को मिला सम्मान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रख्यात पत्रकार और इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) न्यास के अध्यक्ष राम बहादुर राय को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के महानिदेशक सतपाल चौहान ने ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार सौंपा, जिसमें राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और मुहर से जारी की गई सनद और मेडल शामिल है।

विज्ञापन


वह राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए थे, इसलिए गृह मंत्रालय के महानिदेशक सतपाल चौहान के साथ निदेशक पाण्डेय प्रदीप कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने आईजीएनसीए कार्यालय पहुंचकर उन्हें यह सम्मान सौंपा।

इस अवसर पर गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अतिरिक्त, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, आईजीएनसीए के कला निधि विभाग के प्रमुख व डीन (प्रशासन), प्रो. रमेश चंद्र गौड़, मीडिया नियंत्रकअनुराग पुनेठा, एसजीटी विश्वविद्यालय के प्रबंध न्यासी मनमोहन सिंह चावला, पूर्व सांसद संतोष भारतीय, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय कुमार कुमार मिश्र, सहित अनेक बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर अनुराग पुनेठा ने श्री राम बहादुर राय के सम्मान में भारत सरकार की ओर से तैयार किया हुआ प्रशस्ति पत्र पढ़ा। कहा कि राय साहब हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। वे दीर्घजीवी हों और उन्हें जीवन में इससे भी बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हों। आईजीएनसीए की ओर से आभार प्रकट करते हुए प्रो. रमेश चंद्र गौड़ ने कहा कि  रामबहादुर राय ने आईजीएनसीए का मार्गदर्शन संस्था के प्रमुख के रूप में नहीं किया है, बल्कि परिवार के मुखिया के रूप में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें