फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान ने लुटेरे को धर दबोचा

Fri, 27 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के अफीम फैक्ट्री के पास स्थित मुख्य डाकघर में शुक्रवार की सुबह डाक अभिकर्ता से 10 हजार रुपये छीनकर भाग रहे लुटेरे को वहां तैनात होमगार्ड ने पकड़ लिया। लोगों ने लुटेरे की जमकर धुनाई की जिसे उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल इलाज कराया।
विज्ञापन



अभिकर्ता विजयशंकर पटेल शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मुख्य डाकघर के काउंटर पर जमा करने के लिए पैसे गिन रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए लुटेरा उसके हाथ हाथ से रुपया छीनकर भाग निकला। अभिकर्ता द्वारा पकड़ो-पकड़ो का शोर सुनकर वहां तैनात होमगार्ड रामप्रवेश अन्य लोगों के साथ लुटेरे का पीछा करने लगा।

 भाग रहे लुटेरे ने पैसा फेंक दिया। बावजूद इसके होमगार्ड ने दौड़कर आदर्श इंटर कालेज के पास उसे धर-दबोचा। लोगों ने जमकर लुटेरे की धुनाई की। होमगार्ड ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। इसके बाद लुटेरों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया।
विज्ञापन


 पुलिस को पूछताछ में लुटेेरे अपना नाम तमिलनाडु के थाना महापारा निवासी विनोद कुमार बताया। लूट के डाकघर परिसर में अफरातफरी की स्थिति रही। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केके पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा काफी शातिर है। उससे पूछताछ की जा रही है।  शहर में हुए अन्य कई लूट के मामलों के भी खुलासा हो सकता है। उसके इस साहस से लिए कोतवाली प्रभारी केके पांडेय ने उसे नकद पुरस्कार देकर उसकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें