फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कटरा गैंग के सरगना व सक्रिय बदमाशों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय हत्याकांड के पांच दिन बाद भी नामजद हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। कभी रडार पर तो कभी दबिश का दावा कर पुलिस चुप्पी साधे है। पुलिस अब कटरा गैंग के सरगना व सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष व बिंदु होटल मालिक आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय की गोलियों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के पांच दिन हो गए लेकिन अब तक पुलिस सिर्फ संदिग्धों को उठाने, पूछताछ करने, लोकेशन ट्रेस करने और टीमों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के शब्दों में उलझी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि होटल के सामने से जा रही सड़क के पश्चिम की तरफ करीब 500 मीटर के दायरे में मकानों एवं दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि पूरब की तरफ मकानों एवं दुकानों में आठ कैमरे लगे हैं। ऐसे में अब तक फुटेज ही खंगालने व चिह्नित करने की बात में उलझी हुई है, जबकि हत्यारोपियों का सुराग लगाने में सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

हत्यारोपी पुलिस के रडार पर हैं। जल्द टीम आरोपियों तक पहुंच जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही गैंग से जुड़े लोगों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी। - डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें