फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के ने किया काली मंदिर में विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एमए पास हिंदू लड़की ने हाईस्कूल पास मुस्लिम लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया। यह विवाह हिंदू धर्म के अनुसार सैदपुर स्थित काली माता मंदिर में दोनों ने की। जानकारी होते ही लड़की पक्ष और हिंदू संगठन के लोग विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को वन स्टाप सेंटर भेज दिया। जबकि लड़के को थाने ले गई। लड़की के पिता लड़के पर बहाल फुसलाने शादी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कासिमाबाद थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती एमए की छात्रा की रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक से जान पहचान हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले सात-आठ साल से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। युवक हाई स्कूल तक की पढाई करने के बाद सूरत के एक कंपनी में काम करता है। वह पिछले दिनों घर आया। युवक-युवती एक-दूसरे से चोरी छिपे बातें भी करते थे। इसी बीच युवती बुधवार की सुबह अपने घर से गायब हो गई। परिवार के लोग काफी खोजबीन करने के बाद थाने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए। इधर, युवती सैदपुर स्थित मां काली मंदिर में पहुंची और मुस्लिम युवक के साथ शादी कर ली। इसके बाद दोनों सैदपुर तहसील पहुंचे। खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर युवती के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी उच्च शिक्षित है। युवक उसकी बेटी को बहलाने-फुसलाने शादी कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सैदपुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। जबकि युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गाय है। बृहस्पतिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत नियमानुसा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें