फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी विकास की ओर अग्रसर

Thu, 15 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित छात्राएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में हिंदी दिवस बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा विकास की ओर अग्रसर है।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी पत्रकारिता आयाम एवं चुनौतियां विषयक विचार गोष्ठी में पत्रकार धर्मदेव राय ने भाषा के विकास में भाषाई मिलावट को सबसे बड़ा अवरोधक बताया। सूर्यकुमार सिंह ने हिंदी भाषा के विकास के लिए भाषाई सरलीकरण पर जोर दिया। पीजी कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डा. विनय दुबे ने कहा कि हिंदी भाषा विकास की ओर अग्रसर है। प्रसिद्ध समालोचक डा. पीएन सिंह ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है।
गोष्ठी में महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष संतन कुमार, रामावतार ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. अनिल कुमार तिवारी ने की। इस अवसर पर डा. रामावतार को स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। राजेश उपाध्याय के मिश्रवलिया स्थित आवास पर आजादी के आंदोलन में हिंदी का           योगदान विषयक गोष्ठी में मुख्य वक्ता डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि महात्मा गांधी ने मातृ भाषा के संबंध में कहा था कि मातृ भाषा के बिना दुनिया का कोई भी राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिखलेश राय, राकेश पांडेय, सुनील साहू, राकेश राय, कामता प्रसाद, डा. उमेश मिश्र, धनंजय राय, अजय श्रीवास्तव, राजेश राय, वेरोनिका नाथ, डा. अनीता यादव, ऊषा चतुर्वेदी तथा डा. अजय राय ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजेश उपाध्याय एवं संचालन चंदन राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें