फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: लग्जरी कार से ले जा रहे थे 1.10 करोड़ की हेरोइन, पुलिस ने पीछा कर चार तस्करों को पकड़ा

Mon, 16 Oct 2023 03:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले में हेरोइन की तस्करी करने आए दूसरे राज्य के तस्करों समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से एक किलो 170 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से ज्यादा कीमत बताई जा रही है। 
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में सक्रिय हेरोइन तस्करों के गिरोह को तोड़ने में गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बीते महीने ही एक करोड़ की हेरोइन की खेप बरामद करने के बाद फिर से एक किलो 170 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। चारों तस्कर लग्जरी कार से नशीला पदार्थ लेकर जा रहे थे। एक तस्कर भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी कर तस्कर ले जा रहे हैं। प्रभारी रामपुर मांझा व प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। मलिकशाहपुर बहद रेलवे अंडरपास के पास चारपहिया लग्जरी वाहन पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन सवार लोग भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ा। एक भागने में सफल रहा। वाहन की जांच की गई तो उसमें से एक किलो 70 ग्राम हेरोइन बरमाद हुआ।  वाहन को जब्त करते हुए राजेश सिंह यादव उर्फ रंगीला यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर मांझा, अंकित सिंह निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा, मनोहर लाल निवासी ग्राम बिनोलिया थाना अकलेरा जनपद झालावाड़ राजस्थान और दुर्गा लाल निवासी जिकडिया थाना गाटोली जनपद झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मौके का फायदा उठाकर सुभाष यादव निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें