फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी स्पर्धा में अव्वल रहीं ज्योति पांडेय

Tue, 03 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाधिपुरम बोरसिया फदनपुर स्थित सत्यदेव डिग्री कालेज प्रबंधन समिति की ओर से मंगलवार को छात्राओं में बहुमुखी विकास के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई ।
विज्ञापन


इसमें बीएड की छात्रा ज्योति पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा शालिनी गुप्ता द्वितीय तथा बीएड की राधेप्यारी एवं पूजा  मौर्या तीसरे स्थान पर रहीं। बीएससी की एकता सिंह, प्रीति गुप्ता, बीएड की सुनीता एवं खुशबू सिंह ने संयुक्त रूप से चौथे  और बीएससी  की छात्रा कल्पना कुशवाहा एवं प्रीति गुप्ता पांचवें स्थान पर रहीं।


प्रतियोगिता  में कालेज की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में राजकीय  पीजी कालेज की सेवा निवृत प्राध्यापिका डॉ. किरन लता सहाय, संगीता  तिवारी एवं सत्यदेव पालिटेक्निक की प्रवक्ता संगीता मिश्रा थीं।
विज्ञापन


इस दौरान  श्रीमति सहाय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के बहुमखी विकास में  सहायक होते हैं। ऐसे कार्यक्रम हर कालेज में होना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख  रूप से प्रभाकर त्रिपाठी , दिग्विजय उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी अमर, स्मिता  सहाय, रिमझिम श्रीवास्तव, डा. कृपाशंकर सिंह, अफरोज जहां, श्यामी, डॉ. एके  वर्मा, बजरंगी लाल केशरी,  डॉ. अमित वर्मा एवं राजकुमार प्रजापति मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील सिंह ने अभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें