फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं िकया जाएगा बर्दाश्त

Tue, 03 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विशिष्ट बीटीसी शिक्षक (वे) एसोसिएशन की बैठक विकास भवन परिसर में मंगलवार को हुई।
विज्ञापन


 इस अवसर पर मतगणना कार्य में ड्यूटीरत पीजी कालेज मलिकपुरा के कर्मचारी रिपुंजय सिंह की बाइक पंक्चर होने के कारण विलंब से पहुंचने पर उनके साथ की गई बदसलूकी की घटना की निंदा की गई।


एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत सिंह ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी की ओर से पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कर्मचारी के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन


कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति आंदोलन की जो भी रणनीति होगी, संघ उसका समर्थन करेगा।

 एसोसिएशन की महिला शाखा की अध्यक्ष एवं टीईटी मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमा त्रिपाठी ने भी बदसलूकी की निंदा की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जयप्रकाश पांडेय ने भी अपना विरोध जताया।

बैठक में डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह, विजयनारायण यादव, सूर्यभान यादव, आनंद सिंह, संजय खरवार, राजेश्वर चौहान, प्रणव मिश्र, विजयेन्द्रनाथ सिंह, संजय तिवारी, राजीव कश्यप, राजेश गिरी, मनोज यादव, हरेन्द्र यादव, एसएन सिंह, संतोष कुशवाहा, रामकुंवर यादव, महन्द्र यादव, रामविलास कुशवाहा, अमित राय, विनय मिश्र, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, नागेश्वर, सत्येन्द्र राय उपस्थित थे।

 संचालन महामंत्री प्रमोद उपाध्याय ने किया। उधर, शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद पीजी कालेज की मंगलवार को हुई बैठक में कर्मचारी से बदसलूकी की निंदा की गई।
विज्ञापन


 परिषद के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि कर्मचारी के मान सम्मान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में अरुण सिंह, विजय सिंह, आशीष सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप यादव, शरद पाल, राजनाथ राम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें