फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगीपुर में सपा ने बरकरार रखी सीट

Thu, 19 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
विज्ञापन
जंगीपुर में सपा ने बरकरार रखी सीट
विज्ञापन
जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत का परचम लहराते हुए समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। परिसीमन के बाद बने इस विधानसभा के पहले चुनाव में जहां कैलाश यादव ने विजय हासिल की थी, वहीं उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में पत्नी किसमतिया देवी बाजी मारने में सफल रहीं।
विज्ञापन



प्रेक्षक एस शिवशासनमुगराज, जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी संजय खत्री, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, अपर जिलाधिकारी-उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश ने किसमतिया देवी को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान निर्वाचित किसमतिया देवी के पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेन्द्र यादव भी साथ थे। 


परिसीमन के बाद वर्ष 2012 में जंगीपुर विधानसभा का चुनाव कराया गया था। उस दौरान इस सीट पर पंद्रह प्रत्याशियों के बीच घमासान हुई थी। उस चुनाव में विधानसभा क्षेत्र के 311256 मतदाताओं में से 185773 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। विधानसभा के लिए हुए पहले चुनाव में सपा प्रत्याशी कैलाश यादव ने जीत हासिल की थी। उनको 72208 मत मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के मनीषचन्द्र पांडेय को 62744, भाजपा के रमेश को 10035 एवं कांग्रेस के शैलेश सिंह को 7592 मत मिले थे।
विज्ञापन


इस चुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रदेश सरकार में मंत्री बने  कैलाश यादव का फरवरी माह में निधन हो गया। उनके निधन के बाद खाली पड़ी इस सीट के लिए उपचुनाव के तहत 16 मई को मतदान कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें