फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का बीम चटका, आवागमन ठप

Wed, 18 May 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
pull - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर- कासिमाबाद मार्ग पर बौरी गांव के पास मगई नदी पर करोड़ों की लागत से तीन वर्ष पहले बने पुल का बीम बुधवार की सुबह चटक गया। इस कारण मार्ग पर चार पहिया वाहनों सहित सभी प्रकार के भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तृतीय के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के चलने के कारण पुल का बीम चटका है लेकिन जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सदर विधायक शादाब फातिमा ने दो करोड़ 36 लाख 39 हजार रूपये से निर्मित बौरी पुल का 20 जनवरी 2011 को लोकार्पण किया था। महज पांच साल में यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुल का बीम चटकने की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारियों ने पुल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए पुल पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया। उस पुल के बगल में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने पुल से प्रशासन ने दो पहिया-तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का संचालन किसी तरह शुरू कराया है।

भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुल का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि सेतु निगम के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। साथ ही इस पुल से होने वाले आवागमन पर रोक लगा दी गई है। सेतु निगम के अधिकारी ओवरलोड वाहनों के आवाजाही के चलते बीम चटकने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण के चलते पुल की यह हालत हुई है।
विज्ञापन



 पुल के बीम चटकने की जांच कराई जाएगी। इतने कम समय में किसी पुल को खराब नहीं होने चाहिए। जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है। जो भी दोषी होगा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी


ताडीघाट- बारा मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता को पत्रक सौंपा। एक सप्ताह के अंदर रेवतीपुर से मां कमच्छा मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया और मार्ग की मरम्मत करने की मांग की गई।

पत्रक के माध्यम से उन्होंने कहा कि रेवतीपुर से बारा तक की सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिससे आए दिन दुर्घंटना होती रहती है। रेवतीपुर दलित बस्ती, उतरौली एवं नवली के बीच मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे पैदल चलना भी संभव नहीं है।

कहा कि बारा, करहिया, भदौरा और नवली के लोग रेल मार्ग का सहारा लेकर जिला मुख्यालय जाने के लिए बाध्य हैं। इस मौके पर पिंटू राय, मारकंडेय पांडेय, विनोद कुमार, लालचंद, राजेश कुमार पांडेय, श्यामा शंकर राय, वकील पाल, अशोक राम, रामेश्वर राय, विनोद उपाध्याय, भोलानाथ पांडेय, अनिल कुमार राय, धर्मनारायण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें