फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार हुई बारिश, लोगों को राहत

Tue, 04 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
मैनपुरी में होती बरसात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार की दोपहर आसमान में काली घटाएं छाईं और झूमकर मेघ बरसे। अच्छी बरसात के बाद लोग खुश और संतुष्ट नजर आए। बारिश के कारण मौसम पूरी तरह से कूल-कूल हो गया। गर्मी से बेहाल लोगों को भी राहत मिली। बारिश के बाद धान की रोपोई के लिए किसान खेतों की तरफ रूख कर दिए हैं। अब धान की रोपाई में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


करीब एक माह से मौसम का मिजाज काफी गर्म था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से सभी परेशान थे। लाख उपाय करने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। हर किसी को अच्छी बारिश का इंतजार था। रविवार, सोमवार को कई बार रुक-रुककर धीमी बारिश होती रही लेकिन यह बारिश गर्मी से राहत नहीं दे पा रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे।

दिन में करीब पौने दो बजे रिमझिम बारिश हुई। करीब 15 मिनट तक तेज बारिश और घंटों रिमझिम बारिश होती रही। जोरदार बारिश से मौसम पूरी तरह से कूल-कूल हो गया और गर्मी का प्रभाव काफी हद तक कम हो गया।  तेज बारिश से सबसे खुशी उन किसानों को हुई, जो धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने से उन्होंने धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें