फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कंपोजिट ग्रांट से स्कूल में खरीदी जाएगी स्वास्थ्य सुरक्षा पेटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्राथमिक उपचार किट (स्वास्थ्य सुरक्षा पेटिका) रखना अनिवार्य किया गया है। इन पेटिकाओं की खरीद और उनके रखरखाव का पूरा खर्च विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस सत्र में जिले को 3 करोड़ 82 लाख की धनराशि मिली है। जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें लगभग सवा 2 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण है।
बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों को प्रत्येक शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप कंपोजिट ग्रांट दो बार में उपलब्ध कराई जाती है।
नए सत्र में स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट मिलने के संबंध में शिक्षा महानिदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है इसमें मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य पेटिका एवं अग्निशमन यंत्र का इंतजाम अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिन स्कूलों में पहले से अग्निशमन यंत्र खरीदे गए हैं वहां अग्निशमन विभाग से रिफिलिंग और जहां नहीं हैं वहां नया खरीद करने को कहा गया है। स्वास्थ्य पेटिका पर अधिकतम तीन हजार एवं फायर सेफ्टी के लिए दो हजार रुपये खर्च किए जा सकेंगे।
ग्रांट से स्वास्थ्य पेटिका खरीदने के निर्देश पहले से प्रभावी हैं लेकिन इस बार तल्ख मौसम एवं लू की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य पेटिका अनिवार्य रूप से खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
इसमें रखी जाने वाली दवा क्षेत्र के सीएचसी या पीएचसी चिकित्सक की परामर्श पर रखी जाएगी। साथ ही स्कूल में बच्चों को दवा देने से पहले भी चिकित्सक से परामर्श लिया जाएगा।
स्वास्थ्य पेटिका में दवा के अतिरिक्त मेडिकल टेप, क्रेप बैंडेज, मरहम पट्टी, थर्मामीटर, कैंची, दस्ताने, पेन रिलीवर टैबलेट, पेट दर्द एवं गैस की दवा, एंटीसेप्टिक क्रीम, हीटवेव से बचाव के लिए ग्लूकोज एवं इलेक्ट्राल पाउडर भी रखा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें